ज्योति किड केयर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से
फाजिल्का 20 दिंसंबर : आदर्श नगर में स्थित ज्योति किड केयर प्ले वे स्कुल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्कुल के प्रिसीपल रिपु खुराना ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 दिसंबर शुक्रवार और 23 दिसंबर शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 22 दिसंबर शुक्रवार को प्री नर्सरी, नर्सरी के नोनीहालो का कार्यक्रम और 23 दिसंबर शनिवार को एल.के.जी, यू.के.जी के बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment