Pages

Thursday, December 7, 2017

news



खरैत लाल नागपाल बने सोसायटी के 362वें नेत्रदानी
मुफ्त कोर्नियां ट्रांस्पलांट के लिए नेत्रहीन रोगी सोसायटी से संपंर्क करें: शशिकांत
फाजिल्का, 7 दिसम्बर : नगर की तीन दशक से पुरानी सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 10 वर्षो से चलाए जा रहे नेत्रदान अभियान को अब काफी सहयोग मिल रहा है। श्री खरैत लाल नागपाल पुत्र  कश्मीरी लाल नागपाल वासी नई आबादी इसलामाबाद कालोनी फाजिल्का का बुधवार को देहांत हो गया। मृतक के छोटे भाई संदीप नागपाल की प्रेरणा सेे स्व. श्री खरैत लाल नागपाल(47) के पिता कश्मीरी लाल नागपाल ने अपने अविवाहित पुत्र के नेत्रदान करने की सहमती प्रकट की। जिस पर सोसायटी के अध्यक्ष शशिकांत, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रवि जुनेजा, सचिव संदीप अनेजा, अवनीश सचदेवा व राकेश गिल्होत्रा ने उनके नेत्रदान प्रत्यारोपण हेतु सुरक्षित कर लिए। इस प्रकार श्री खरैत लाल नागपाल का नाम सोसायटी के 362वें स्थान पर अंकित हो गया है।  बाद में सोसायटी के सदस्यों ने नेत्रदानी के अंतिम संस्कार के अवसर पर नेत्रदाता की चादर डालकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोसायटी के प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि जुनेजा ने बताया कि आज तक सोसायटी द्वारा 362 व्यक्तियों के सोसायटी के माध्यम से नेत्रदान कर 724 नेत्रहीनों के जीवन में उजाला हुआ है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के प्रति फाजिल्का जिला के क्षेत्र वासियों में इतनी जागरूकता उत्पन्न हो गई है कि नेत्रदान में फाजिल्का जिला सारे देश भर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति भले ही उसकी आंखों का आप्रेशन हुआ हो या और लैंस डाला जा चुका है तब भी वह नेत्रदान कर सकता है। नेत्रदान मृत्यू उपरांत प्रथम 6 घंटों में किया जा सकता है। सचिव संदीप अनेजा ने कहा कि सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यो को देखने के लिए सोशल वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का के फेसबुक पेज को लाइक करें व जानकारी हासिल करें। उन्होंने कहा कि नेत्रहीनता दूर करने के लिए योग्य नेत्रहीनों का कोर्नियां ट्रांस्पलाट की निशुल्क व्यवस्था है तथा रोगी व उसके सहायक का आने-जाने का सारा व्यय भी सारा सोसायटी द्वारा वहन किया जाएगा। ऐसे कोई भी नेत्रहीन सोसायटी के किसी भी पदाधिकारी के साथ संपंर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment