Pages

Wednesday, December 13, 2017

news

सेवा भारती ने नेकी के हाथ सभी के साथ तहत 20 परिवारों को बांटे गर्म वस्त्र व जूते 
फाजिल्का, 13 दिसंबर: समाज सेवा में अग्रणी संस्था सेवा भारती द्वारा 20 जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र व जूते वितरित किए गए। जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव रमन सेतिया ने बताया कि बीते दिन संस्था के प्रोजेक्ट नेकी के हाथ सभी के साथ तहत गांव बाधा में 20 प्रवासी जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र व जूते वितरित किए गए। प्रोजेक्ट प्रभारी भारती शर्मा ने बताया कि इस पुनीत कार्य में राधे वर्मा, रिटायर्ड एक्सईन रत्न लाल सेतिया, विकास मोंगा, मदन व वीना वधवा, सदस्य भगत सिंह कटारिया ने विशेष योगदान दिया। सह प्रभारी रमेश सुधा व सदस्य अमित उबवेजा ने लोगों से अपील की कि वे अपना पुराना व अनुपयोगी सामान जोकि अच्छी हालत में हो डा. गोबिंद राम शर्मा लाईब्रेरी बादल कॉलोनी में सायं 4 से 5.30 बजे तक जमा करवाएं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रत्न लाल ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment