फाजिल्का (): 1971 के भारत पाक युद्ध के शहीद सैनिकों की सादकी बार्डर रोड़ पर गांव आसफवाला में स्थित शहीदों की समाधि पर 17 दिसम्बर, रविवार को विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सिने अभिनेता सोनू सूद विशेष तौर पर शामिल होंगे और शहीदों को नमन करेंगे। काबिलेजिक्र है कि वह इन दिनों लेह लद्दाख में सैनिक जवानों पर जेपी दत्ता के निर्देशन में बन रही हिन्दी फिल्म ‘पलटन’ की शूटिंग में व्यस्त है। कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि जब उन्हें यह बताया गया कि 17 को शहीदों की समाधि पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है तो उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की तुरंत सहमति दे दी।

No comments:
Post a Comment