स्व. मोहन लाल कुक्कड़ बने सोसायटी की 365वें नेत्रदानी
सोसायटी द्वारा मुफ्त कोर्नियां ट्रांस्पलांट की व्यवस्था: अनेजा
फाजिल्का, 16 दिसम्बर: नगर की तीन दशक से पुरानी सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 10 वर्षो से चलाए जा रहे नेत्रदान अभियान को अब काफी सहयोग मिल रहा है। श्री मोहन लाल कुक्कड़ पुत्र श्री हाकम राये कुक्कड़ निवासी झूले लाल कालोनी फाजिल्का का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। श्री राजेश भूसरी की प्रेरणा सेे स्व. श्री मोहन लाल कुक्कड़ की धर्मपत्नी श्रीमति सर्वणा रानी व पुत्र विवेक कुक्कड़(विक्की) ने सोसायटी के माध्यम से नेत्रदान करने की सहमती प्रकट की। जिस पर सोसायटी के अध्यक्ष शशिकांत, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रवि जुनेजा, सचिव संदीप अनेजा, डा. मनोहर लाल सुखीजा, अवनीश सचदेवा व राकेश गिल्होत्रा ने उनके नेत्रदान प्रत्यारोपण हेतु सुरक्षित कर लिए। इस प्रकार उनका नाम सोसायटी के नेत्रदानियों में 365वें स्थान पर अंकित हो गया है। बाद में सोसायटी के सदस्यों ने नेत्रदानी के अंतिम संस्कार के अवसर पर नेत्रदाता की चादर डालकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोसायटी के प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि जुनेजा ने बताया कि आज तक सोसायटी द्वारा 365 व्यक्तियों के सोसायटी के माध्यम से नेत्रदान कर 730 नेत्रहीनों के जीवन में उजाला हुआ है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के प्रति फाजिल्का जिला के क्षेत्र वासियों में इतनी जागरूकता उत्पन्न हो गई है कि नेत्रदान में फाजिल्का जिला सारे देश भर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति भले ही उसकी आंखों का आप्रेशन हुआ हो या और लैंस डाला जा चुका है तब भी वह नेत्रदान कर सकता है। नेत्रदान मृत्यू उपरांत प्रथम 6 घंटों में किया जा सकता है। सचिव संदीप अनेजा ने कहा कि सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यो को देखने के लिए सोशल वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का के फेसबुक पेज को लाइक करें व जानकारी हासिल करें। सचिव संदीप अनेजा ने कहा कि नेत्रहीनता दूर करने के लिए योग्य नेत्रहीनों का कोर्नियां ट्रांस्पलाट की निशुल्क व्यवस्था है तथा रोगी व उसके सहायक का आने-जाने का सारा व्यय भी सारा सोसायटी द्वारा वहन किया जाएगा। ऐसे कोई भी नेत्रहीन सोसायटी के किसी भी पदाधिकारी के साथ संपंर्क कर लाभ उठा सकते हैं।
-------------

No comments:
Post a Comment